दिल्ली में कहां सस्ती मिलती है सेकेंड हैंड बुलेट 350?

Published by: एबीपी ऑटो डेस्क

दिल्ली में अगर आपको सस्ती सेकेंड-हैंड बुलेट खरीदनी है तो कुछ खास मार्केट बहुत फेमस हैं.

करोल बाग बाइक मार्केट दिल्ली की सबसे बड़ी सेकेंड-हैंड बाइक मार्केट मानी जाती है.

करोल बाग बाइक मार्केट की कई दुकानों पर Royal Enfield Bullet के पुराने मॉडल मिल जाते हैं.

यहां सेकेंड-हैंड बुलेट की कीमत लगभग 55,000 रुपये से 2 लाख रुपये तक हो सकती है.

इसके अलावा Naiwala और Subhash Nagar बाइक मार्केट भी सेकेंड हैंड के लिए फेमस है.

रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 की डिमांड ऑटो बाजार में खूब देखने को मिलती है.

सेकेंड हैंड बुलेट 350 खरीदते समय RC, इंश्योरेंस और इंजन कंडीशन जरूर चेक करें.

दिल्ली में इस बाइक की ऑन-रोड कीमत की बात करें तो यह 1.89 लाख रुपये के करीब है.

बुलेट 350 के अलावा भारतीय बाजार में क्लासिक 350 को भी खूब पसंद किया जाता है.