दिल्ली या UP, कहां सस्ती मिलेगी Bullet 350?

Published by: एबीपी ऑटो डेस्क

देशभर में रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 को खूब पसंद किया जाता है.

क्या आप जानते हैं कि बुलेट 350 कहां से खरीदने पर सस्ती मिलेगी?

दिल्ली में रॉयल एनफील्ड 350 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.62 लाख रुपये है

दिल्ली में 13 हजार 692 रुपये RTO और 10 हजार 598 रुपये इंश्योरेंस के देने होंगे

इसके बाद दिल्ली में बुलेट 350 आपको पूरे 1 लाख 86 हजार रुपये ऑन-रोड मिलेगी

यूपी में रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 की एक्स शोरूम कीमत 1,63,783 रुपये है

बुलेट 350 के बेस वेरिएंट की लखनऊ में ऑन-रोड कीमत 2.12 लाख रुपये है.

इस तरह दिल्ली की तुलना में यूपी से खरीदने पर आपको बुलेट महंगी पड़ सकती है

रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 को पसंद करने वाले लोगों की संख्या काफी ज्यादा है.