टैंक फुल कराने पर कितना चलेगी Classic 350?

Published by: एबीपी ऑटो डेस्क

रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 को युवाओं के बीच काफी पसंद किया जाता है.

क्या आप जानते हैं कि क्लासिक 350 टैंक फुल कराने पर कितना चलती है?

क्लासिक 350 में सिंगल सिलेंडर, 4-स्ट्रोक, एयर-ऑयल कूल्ड इंजन लगा है.

इस बाइक में लगे इंजन से 6,100 rpm पर 20.2 bhp की पावर मिलती है.

एक लीटर पेट्रोल में यह बाइक 35 किलोमीटर की दूरी तय करने का दावा करती है.

बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 1.81 लाख रुपये से शुरू होकर 2.15 लाख रुपये तक जाती है.

रॉयल एनफील्ड की ये मोटरसाइकिल 13 लीटर की फ्यूल टैंक कैपेसिटी के साथ आती है.

टैंक फुल कराने पर बाइक एक बार में 455 किलोमीटर की दूरी तय कर सकती है.

रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 कंपनी की मोस्ट-सेलिंग बाइक मानी जाती है.