Royal Enfield Classic 350 की ऑन-रोड कीमत क्या है?

Published by: एबीपी ऑटो डेस्क

रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 को युवाओं के बीच काफी पसंद किया जाता है.

इसका सबसे सस्ता मॉडल Redditch Red है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.81 लाख रुपये है.

Royal Enfield Classic 350 के इस वेरिएंट की ऑन-रोड कीमत 2.08 लाख रुपये है.

क्लासिक 350 में सिंगल-सिलेंडर, 4-स्ट्रोक, एयर ऑयल कूल्ड इंजन मिलता है.

बाइक में लगे इस इंजन से 6100 rpm पर 20.2 bhp की पावर मिलती है.

रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 के इंजन से 4,000 rpm पर 27 NM का टॉर्क जनरेट होता है.

इस बाइक में 1390 mm का व्हीलबेस और 170 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है.

रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 एक लीटर पेट्रोल में 35 किलोमीटर की दूरी तय कर सकती है.

रॉयल एनफील्ड की ये बाइक13 लीटर की फ्यूल टैंक कैपेसिटी के साथ आती है.