बुलेट 350 की मेंटेनेंस कॉस्ट कितनी होती है?

Published by: एबीपी ऑटो डेस्क

रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 को भारतीय बाजार में खूब पसंद किया जाता है.

रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 अपनी मजबूती और दमदार लुक के लिए जानी जाती है.

इस बाइक को लंबे समय तक चलाने के लिए बुलेट 350 को मेंटेनेंस की जरूरत होती है.

बुलेट 350 की देख-रेख पर साल भर में लगभग 5 हजार से 8 हजार रुपये तक का खर्च आ सकता है.

बेहतर परफॉर्मेंस के लिए हर 5,000 किलोमीटर या 6 महीने में सर्विस कराना जरूरी है.

एक सामान्य पेड सर्विस का खर्च करीब 2,500 से 3,500 रुपये तक बैठता है.

बुलेट के ओरिजिनल स्पेयर पार्ट्स अब हर शहर में आसानी से मिल जाते हैं.

समय पर सर्विस कराने से इंजन की लाइफ बढ़ती है और अचानक आने वाले बड़े खर्च बचते हैं.

इसके टायर लगभग 20,000 से 25,000 किलोमीटर तक आराम से चलते हैं.