बुलेट 350 में कुल कितना वजन होता है?

Published by: एबीपी ऑटो डेस्क

रॉयल एनफील्ड बाइक्स को इंडियन मार्केट में खूब पसंद किया जाता है.

रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 अपनी मजबूती और वजन के लिए दुनियाभर में मशहूर है.

रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 के कुल वजन की बात की जाए तो यह 195 किलोग्राम है.

इसके 349cc के नए J-सीरीज इंजन का वजन भी बाइक के कुल वजन में बड़ा रोल निभाता है.

बुलेट बाइक में 350 cc, सिंगल-सिलेंडर, 4-स्ट्रोक, एयर-ऑयल कूल्ड इंजन लगा है.

रॉयल एनफील्ड की बाइक में लगे इंजन से 6,100 rpm पर 20.2 bhp की पावर मिलती है.

इस बाइक के इंजन से आउटपुट पर 4,000 rpm पर 27 Nm का टॉर्क मिलता है.

बुलेट 350 इस इंजन के साथ एक लीटर पेट्रोल में 35 किलोमीटर की दूरी तय कर सकती है.

रॉयल एनफील्ड की इस बाइक के इंजन के साथ 5-स्पीड गियर बॉक्स लगा है.