कौन-से राज्य में सबसे सस्ती है Classic 350?

Published by: एबीपी ऑटो डेस्क

भारतीय बाजार में रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 को खूब पसंद किया जाता है.

क्या आप जानते हैं कि रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 कौन-से राज्य में सबसे सस्ती है?

गुजरात के अहमदाबाद में रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 बाइक की कीमत सबसे सस्ती है.

इस राज्य में रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 बाइक की कीमत 2,03,401 रुपये है.

रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 की सबसे महंगी ऑन-रोड कीमत कर्नाटक के बैंगलोर में है.

कर्नाटक के बैंगलोर में रॉयल एनफील्ड क्लासिक की ऑन-रोड कीमत 2,31,470 रुपये है.

इसके बाद महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में क्लासिक 350 की कीमत 2,16,370 रुपये है.

देश की राजधानी दिल्ली में क्लासिक 350 की कीमत 2,08,585 रुपये है.

क्लासिक 350 में सिंगल-सिलेंडर, 4-स्ट्रोक, एयर-ऑयल कूल्ड इंजन लगा है.