दिल्ली में Bullet 350 की एक्स-शोरूम कितनी है?

Published by: एबीपी ऑटो डेस्क

देशभर के युवाओं में रॉयल एनफील्ड बुलेट का क्रेज खूब देखने को मिलता है.

क्या आप जानते हैं कि राजधानी दिल्ली में बुलेट 350 की एक्स-शोरूम कितनी है?

बुलेट 350 के सबसे सस्ते मॉडल की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 1.63 लाख रुपये है.

बुलेट 350 की एक्स-शोरूम कीमत में RTO और इंश्योरेंस के जुड़ने से कीमत बढ़ जाती है.

रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 की ऑन-रोड कीमत की बात करें तो यह 2.07 लाख रुपये के करीब है.

रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 में सिंगल-सिलेंडर, 4-स्ट्रोक, एयर-ऑयल कूल्ड इंजन लगा है.

बाइक में लगे इस इंजन से 20.2 bhp की पावर और 27 Nm का टॉर्क जनरेट होता है.

बुलेट 350 एक लीटर पेट्रोल में 35 किलोमीटर की दूरी तय करने का दावा करती है.

रॉयल एनफील्ड की ये बाइक 13 लीटर फ्यूल टैंक कैपेसिटी के साथ आती है.