सबसे सस्ती Honda SP 125 कौन-सी है?

Published by: एबीपी ऑटो डेस्क

भारतीय बाजार में होंडा एसपी 125 को खूब पसंद किया जाता है.

इस बाइक को पसंद करने के पीछे की वजह इसका माइलेज है.

इतना ही नहीं इंडियन मार्केट में ये बाइक किफायती कीमत पर मिलती है.

होंडा की ये बाइक ड्रम और डिस्क वैरिएंट में मौजूद है, जिसमें ड्रम वैरिएंट सस्ता है.

बाइक के ड्रम वैरिएंट को आप 90 हजार 118 एक्स-शोरूम कीमत पर खरीद सकते हैं.

इसके अलावा SP 125 Drum - OBD 2B मॉडल की कीमत 91 हजार 989 रुपये एक्स-शोरूम है.

होंडा SP 125 बाइक के डिस्क वैरिएंट की कीमत 94 हजार 116 रुपये से शुरू होती है.

इसके साथ ही SP 125 Disc - OBD 2B मॉडल की कीमत की बात करें तो यह 1 लाख रुपये है.

बाइक के माइलेज की बात करें तो ये 64 kmpl माइलेज देने का दावा करती है.