एक बार चार्ज करने पर 500 km चलेगी Maruti की ये कार

Published by: एबीपी ऑटो डेस्क

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने अपनी इलेक्ट्रिक कार को पेश कर दिया है.

ऑटो एक्सपो 2025 में पेश की गई इस कार को हार्टेक्ट ई प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है.

मारुति ई-विटारा एक बार चार्ज करने पर 500 किलोमीटर से ज्यादा दूरी तय करती है.

मारुति की इस इलेक्ट्रिक कार में कई प्रीमियम और एडवांस्ड फीचर्स से मिलते हैं.

मारुति ई-विटारा इलेक्ट्रिक कार में 2 ADAS, इंटीग्रेटेड डिस्पले मिलता है.

गाड़ी के फ्रंट में शार्प DRLs लगे हैं और एक ब्लैंक्ड ऑफ ग्रिल लगाई गई है.

इस इलेक्ट्रिक कार के टॉप-एंड वर्जन में 19-इंच के अलॉय व्हील्स का इस्तेमाल किया गया है.

मारुति ई-विटारा गाड़ी में 61 kWh के बैटरी पैक के साथ डुअल मोटर लगाई गई है.

कार में 49 kWh का बैटरी पैक दिया गया है. इससे 142 bhp की पावर मिलती है.