यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की चर्चा में बने रहते हैं.

राजनीति में आने से पहले वे कॉमेडी आर्टिस्ट और हास्य अभिनेता थे.

चर्चित शख्सियत होने के कारण हर कोई उनके बारे में जानना चाहता है.

इंटरनेट पर जेलेंस्की के बारे में लोग कई चीजें सर्च करते हैं.

कुछ लोगों ने इंटरनेट पर जेलेंस्की के धर्म के बारे में जानना चाहा.

आइये जानते हैं वोलोदिमिर जेलेंस्की किस धर्म को मानते हैं.

टाइम्स ऑफ इजराइल की माने तो जेलेंस्की धर्म निरपेक्ष माहौल में पले-बढ़ें हैं.

उनके परिवार में भी धार्मिक रीति-रिवाजों का अधिक पालन नहीं होता.

जेलेंस्की खुद भी धर्म को व्यक्तिगत मामला मानते हैं.

राष्ट्रपति शपथ के दौरान उन्होंने यहूदी परंपरा के बजाय यूक्रेन के संविधान और कानून की शपथ ली थी.

इसलिए जेलेंस्की की छवि धार्मिक न होकर एक धर्मनिरपेक्ष व्यक्ति के रूप में है.