शिवरात्रि हिंदू धर्म का एक बहुत बड़ा पर्व है.



जिसमे भोलेनाथ के सभी भक्त भोलेनाथ का व्रत कर उन्हें प्रसन्न करते हैं.



आइए जानते हैं, कि शिवरात्रि के दिन स्त्रियों को शिवलिंग की पूजा किस प्रकार करनी चाहिए.



महाशिवरात्रि के दिन अगर आप भोलेनाथ का व्रत कर रहें हैं



तो इस दिन आपको शिवजी की पूजा 4 पहर करनी चाहिए.



पहले पहर में आप जल से शिवलिंग का अभिषेक करें



दूसरे पहर में दही से, तीसरे पहर में घी से और चौथे पहर शहद से शिवलिंग का अभिषेक करें.



फिर शिवजी को चंदन लगाएं और भस्म अर्पित करें.



उसके बाद भगवान शिव पर बेर, शमी के पत्ते, बेलपत्र
और धतूरा शिवजी को अर्पित करें.


महादेव आपकी सभी मनोकामनाएं जरूर पूरी करें.