हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र माह के शुक्ल की पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व है.



चैत्र पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है.



इस दिन कुछ उपाय करने से भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की खास कृपा होती है.



ऐसे में आइए जानें चैत्र पूर्णिमा कब है और इस दिन कौन से उपाय करने चाहिए.



चैत्र पूर्णिमा की शुरुआत 23 अप्रैल को सुबह 03:25 मिनट से होगी.



वहीं इस तिथि का समापन 24 अप्रैल को सुबह 05:18 मिनट पर होगा.



और चैत्र पूर्णिमा के दिन स्नान का विशेष महत्व है.



पूर्णिमा के दिन सुबह उठकर स्नान करके चौकी पर लाल वस्त्र बिछाकर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित करें.



फिर दीपक जलाकर विधि-विधान से पूजा करें.



पूजा करते समय ॐ नमोः भगवते वासुदेवाय नमः का जाप करें.



और चैत्र पूर्णिमा की रात्रि में मां लक्ष्मी को खीर या सफेद मिठाई का भोग लगाएं. धन की कमी दूर होगी.



साथ ही चैत्र पूर्णिमा के दिन हनुमान जी के ओम नमो भगवते हनुमते नमः मंत्र का जाप करें. ऐसा करने से सुख- समृद्धि की प्राप्ति होती है.