गमले में कैसे उगा सकते हैं मोरिंगा

Published by: एबीपी लाइव
Image Source: pixabay

मोरिंगा की जड़ें गहरी होती हैं, इसलिए कम से कम 18-20 इंच गहरा गमला चुनें

Image Source: pixabay

गमले के तल में जल निकासी के लिए 3-4 बड़े छेद करें ताकि पानी रुके नहीं वरना जड़ें सड़ सकती हैं

Image Source: pixabay

70% सामान्य बगीचे की मिट्टी में 20% खाद और 10% रेत मिलाकर भुरभुरी मिट्टी बनाएं

Image Source: pixabay

बोने से पहले मोरिंगा के बीजों को 24 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रखें

Image Source: pixabay

बीजों को लगभग 1 से 2 सेमी की गहराई में मिट्टी में दबाएं और ऊपर से हल्की मिट्टी से ढक दें

Image Source: pixabay

गमले को ऐसी जगह रखें जहां हर दिन कम से कम 6-8 घंटे धूप आती हो

Image Source: pixabay

मिट्टी की ऊपरी परत सूखने पर ही पानी दें बहुत ज्यादा पानी देने से बचें

Image Source: pixabay

हर 2-3 महीने में एक मुट्ठी जैविक खाद गमले में डालें

Image Source: pixabay

जब पौधा 3-4 फीट का हो जाए, तो ऊपर से काट दें ताकि वह घना बने और फलियां ज्यादा आएं

Image Source: pixabay