गमले में कैसे उगा सकते हैं शिमला मिर्च

Published by: एबीपी लाइव
Image Source: pexels

आजकल की व्यस्त जीवनशैली मे ऑर्गेनिक सब्जियों की डिमांड तेजी से बढ़ रही है

Image Source: pexels

ऐसे में आप अपने गार्डन में शिमला मिर्च को उगा सकते हैं, जानते हैं गमले में शिमला मिर्च उगाने का तरीका

Image Source: pexels

शिमला मिर्च उगाने के लिए कम से कम 12 से 15 इंच का गमला सबसे बेहतर है

Image Source: pexels

शिमला मिर्च उगाने के लिए नॉर्मल मिट्टी के बजाय कोकोपीट, वर्मीकम्पोस्ट और थोड़ी सी नीम की खली का मिक्सचर बनाएं

Image Source: pexels

यह मिक्स्चर न केवल उपजाऊ है, बल्कि यह गमले की जल निकासी प्रणाली को भी बेहतर बनाए रखता है

Image Source: pexels

शिमला मिर्च के बीजों को पहले एक ट्रे में अंकुरित करें और जब वे 4-5 इंच के हो जाएं तब उन्हें गमले में रखें

Image Source: pexels

शिमला मिर्च को बढ़ने के लिए धूप की जरूरत पड़ती है, इसलिए गमले को धूप वाली जगह में रखें

Image Source: pexels

हर रोज गमले को चेक करें, जब मिट्टी सूखी हो तभी उसमें पानी दें

Image Source: pexels

जब शिमला मिर्च का साइज अपनी वैरायटी के हिसाब से अच्छा हो जाए, तब उसकी तोड़ाई कर लें

Image Source: pexels