घर पर ऐसे बनाएं जैविक खाद

Published by: एबीपी लाइव
Image Source: pexels

हर दिन रसोई से निकलने वाला कचरा अक्सर सीधे डस्टबिन में चला जाता है

Image Source: pexels

लेकिन यही बेकार समझी जाने वाली चीजें आपके पौधों के लिए सबसे कीमती खाद बन सकती हैं

Image Source: pexels

इससे न सिर्फ पैसे बचेंगे बल्कि घर और पर्यावरण दोनों को फायदा होगा

Image Source: pexels

जानिए घर पर जैविक खाद बनाने का आसान तरीका

Image Source: pexels

सब्जियों और फलों के छिलके, चायपत्ती, कॉफी पाउडर और सूखे पत्तों का इस्तेमाल करें

Image Source: pexels

इन सभी चीजों को ढक्कन वाली बाल्टी या कम्पोस्ट बिन में परत दर परत डालें

Image Source: pexels

हर तीन से चार दिन में मिश्रण को पलटें ताकि हवा मिलती रहे और खाद जल्दी तैयार हो

Image Source: pexels

करीब 6 से 8 सप्ताह में यह मिश्रण भुरभुरी और पौष्टिक जैविक खाद बन जाता है

Image Source: pexels

तैयार खाद गमलों, किचन गार्डन और बगीचे के पौधों की मिट्टी को अधिक उपजाऊ बनाती है

Image Source: pexels