युवराज की मां ने बताया क्यों उन्होंने अपने बेटे के मैच देखना छोड़ दिया था, युवी ने आज लिया है संन्यास
ABP News Bureau | 10 Jun 2019 04:16 PM (IST)

2011 विश्व कप के हीरो रहे युवराज सिंह आज अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है. इस दौरान अपने भाषण में युवराज सिंह ने कहा कि मैंने जिंदगी में कभी हार नहीं मानी. युवराज ने आज दोपहर मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके अपने संन्यास का एलान किया है. युवराज ने अपना आखिरी मैच वेस्ट इंडीज के खिलाफ 30 जून 2017 में खेला था.