योगी के मंत्री ने झाड़ा रौब, कहा- शाहरुख पत्नी से मिलवाते हैं, तो अमिताभ साथ में चाय पीते हैं
ABP News Bureau | 03 May 2019 02:57 PM (IST)

योगी सरकार में मंत्री नंदगोपाल नन्दी चित्रकूट आये थे, जहां उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान व्यपारियो को सम्बोधित. इस दौरान उन्होंने रौब झाड़ते हुए कहा कि ये बड़ी-बड़ी गाड़ियां पुलिस गनर पीछे पीछे घूमते हैं, आप मेरी फोटो देखते होंगे तो शाहरुख खान दुबई में बड़े अदब से मुझे अपनी पत्नी से मिलवाता है. बंबई जाते हैं तो अमिताभ बच्चन कहते हैं कि नन्दी भाई शूटिंग में हूं शाम को चाय पीते हैं आपके साथ. वीडियोकॉन के मालिक दुबई में मुझे जूस पिला रहे थे, अशोक लीलेंड कंपनी के मालिक मुझे पार्टी में बुलाते हैं क्योंकि मैं मंत्री हूं.