योगेंद्र यादव बोले- विपक्षी पार्टियों में कांग्रेस ने सबसे नकारा प्रदर्शन किया
ABP News Bureau | 23 May 2019 06:15 PM (IST)

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद योगेंद्र यादव ने कहा कि विपक्षी पार्टियों में कांग्रेस ने सबसे सबसे नकारा प्रदर्शन किया. बता दें कि एक महीने से ज्यादा चले लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजे आज आ रहे हैं. लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजों के लिए देशभर के लोगों की निगाहें टीवी स्क्रीन पर लगी हैं. लोकसभा चुनाव 2019 में प्रधानमंत्री मोदी का करिश्मा रंग लाता नजर आ रहा है. बीजेपी जहां इस चुनाव में 295 के आस पास सीटें जीतती हुई नजर आ रही है, वहीं एनडीए 345 सीटों के आस पास नजर आ रहा है.