World cup 2019 IND vs SA: चहल की कामयाबी का राज जानिए
ABP News Bureau | 06 Jun 2019 08:36 AM (IST)

भारत ने बुधवार को आईसीसी विश्व कप-2019 के अपने पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका को छह विकेटों से हरा टूर्नामेंट का विजयी आगाज किया है. भारत को हालांकि यह जीत आसानी से नहीं मिली. दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों के सामने भारतीय बल्लेबाज रन करने के लिए संघर्ष करते दिखे. इस मैच में चहल और उनके जोड़ीदार चाइनामैन कुलदीप यादव ने एक बार फिर मध्य ओवरों में बल्लेबाजों को रनों के लिए तरसाया और दबाव बना विकेट निकाले. चहल ने चार विकेट अपने नाम किए, कुलदीप को हालांकि एक ही विकेट मिला. चहल से पहले दक्षिण अफ्रीका को बुमराह का कहर झेलना पड़ा. बुमराह ने अपना पहला शिकार 11 के कुल स्कोर पर हाशिम अमला (6) को बनाया. दूसरे सलामी बल्लेबाज और दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजी की मुख्य कड़ी क्विंटन डी कॉक (10) को भी बुमराह ने 24 के कुल स्कोर पर आउट किया.