विवादित बयान पर चौतरफा घिरे आजम खान, EC से शिकायत करेगा महिला आयोग
ABP News Bureau | 15 Apr 2019 12:06 PM (IST)

बीजेपी नेता जयाप्रदा पर विवादित बयान देकर चौतरफा घिरे आजम खान के लिए मुसीबतें लगातार बढ़ती जा रही हैं. बीजेपी पहले से ही उन पर हमलावर है, वहीं समाजवादी पार्टी ने भी उनके बयान से कन्नी काट ली है. अब महिला आयोग उनके इस बयान के खिलाफ चुनाव आयोग से शिकायत करने जा रहा है.