दिल्ली में विदेशी महिला से गैंगरेप, अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं
shubhamsc | 13 Aug 2019 09:39 AM (IST)

राजधानी दिल्ली में एक बार फिर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं. वसंतकुंज इलाके में अब 31 साल की विदेशी महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है. वारदात 10 अगस्त यानी शनिवार रात की बताई जा रही है. दो दिन गुजर जाने के बाद भी दिल्ली पुलिस अबतक किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई.