अभिनंदन को मिलेगा वीरता का बड़ा सम्मान ‘वीर चक्र’, देखिए- उनके पराक्रम की पूरी कहानी
shubhamsc | 14 Aug 2019 01:21 PM (IST)

वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान को वीर चक्र दिया जाएगा. अभिनंदन ने पाकिस्तान में घुसकर पाकिस्तान के एफ-16 विमान को मार गिराया था. अभिनंदन को कल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर वीर चक्र दिया जाएगा. ‘वीर चक्र’ वीरता का तीसरा सबसे बड़ा सम्मान है. वीरता सम्मान उन जवानों को दिए जाते हैं जो असधारण साहस और बहादुरी का परिचय देते हैं. इस रिपोर्ट में देखिए विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान के पराक्रम की पूरी कहानी