क्या नीतीश कुमार और बीजेपी के बीच चल रहे घमासान से RJD को होगा फायदा? देखिए प्रवक्ताओं के बीच ये बहस
ABP News Bureau | 02 Jun 2019 07:35 PM (IST)
बिहार मंत्रिपरिषद में आज एक बार फिर विस्तार किया गया है. कुल आठ नेताओं को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है. मंत्रिमंडल विस्तार में बीजेपी को एक भी सीट नहीं मिली है. जेडीयू ने इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी के कैबिनेट में खुद को शामिल करने से अलग कर लिया था. इसके पीछे कयास ये लगाए जा रहे हैं कि नीतीश कुमार अपनी पार्टी को केंद्रीय कैबिनेट में सिर्फ एक सीट मिलने से नाराज हैं.