वाराणसी में क्या PM मोदी दोहरा पाएंगे इतिहास, कांग्रेस के अजय राय से है मुकाबला
ABP News Bureau | 19 May 2019 08:06 AM (IST)

आज प्रधानमंत्री की लोकसभी सीट बनारस में भी मतदान होना है. यहां से कांग्रेस के अजय राय उनको टक्कर दे रहे हैं. बता दें कि आज सातवें और आखिरी चरण में सात राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में 59 सीटों पर सुबह सात बजे से वोट डाले जाएंगे. पंजाब में 13, उत्तर प्रदेश में 13, पश्चिम बंगाल में 9, बिहार और मध्य प्रदेश में आठ-आठ, हिमाचल प्रदेश में चार, झारखंड में तीन और चंडीगढ़ की एकमात्र लोकसभा सीट पर मतदान होगा.