उम्र में बड़ी उमा भारती ने साध्वी प्रज्ञा के पैर क्यों छुए ? पॉलिटिक्स को रिएलिटी शो बनाने वालों की घंटी बजाओ
ABP News Bureau | 29 Apr 2019 11:39 PM (IST)

सियासत में आंसुओं का बहुत महत्व होता है. नेता आंसुओं को वोट पाने के लिए इस्तेमाल करते हैं. जनता के मुद्दों को भुलाने के लिए प्रयोग करते हैं. आंसुओं से इमोश्नल कार्ड खेलते हैं. ये एक ऐसा हथियार है जो कभी खाली नहीं जाता. सियासत के इस अचूक हथियार का ताजा इस्तेमाल साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने इस्तेमाल किया है. जिनके इस दांव से बीजेपी की पुरानी साध्वी भी चौंक गईं.