उन्नाव मामले में '33 बार' पीड़िता की सुरक्षा को क्यों नजरअंदाज किया गया? देखिए बड़ी बहस | संविधान की शपथ
ABP News Bureau | 31 Jul 2019 06:06 PM (IST)

उन्नाव रेप कांड की पीड़िता की हालत इस वक्त बहुत गंभीर बनी हुई है. पीड़िता का इलाज लखनऊ के केजीएमसी में चल रहा है. सवाल ये है कि बेहतर इलाज के लिए उसे दिल्ली शिफ्ट क्यों नही किया जा रहा. लेकिन इससे बड़ा सवाल ये हैं कि पीड़िता की 33 चिट्ठियों पर गौर क्यों नही किया गया ? पीड़िता ने एक दो नहीं, बल्कि 33 बार पुलिस से अपनी सुरक्षा को लेकर गुहार लगाई. बाकायदा 33 लिखित शिकायतें मिलने की बात खुद मान रहे उन्नाव के एसपी का कहना हैं कि उन्हें पीड़िता की शिकायतों में दम नहीं लगा इस लिए ध्यान नहीं दिया. तो क्यों ना कहा जाए कि ये सिस्टम 33 बार पीड़िता की हत्या की साजिश का गुनहगार है?