अपने पैसे निकालने पर पाबंदी क्यों ? पीएमसी बैंक पर प्रतिबंध से खाताधारक परेशान
ABP News Bureau | 26 Sep 2019 09:38 PM (IST)

पंजाब एंड महाराष्ट्र को ऑपरेटिव बैंक के बाहर खड़े इन लोगों की आखों में आंसू और चेहरे पर निराशा है. पीएमसी बैंक के ग्राहकों को अपनी मेहनत की कमाई डूबने का डर सता रहा है जिसके बाद वो सीधे बैंक का रुख कर रहे हैं.
मंगलवार को अचानक जब ग्राहकों को खबर मिली कि बैंक पर प्रतिबंध लग गया है और किसी भी खाते से 6 महीने तक 1 हजार से ज्यादा नहीं निकाल सकते हैं तो लोगों के होश उड़ गए.
किसी को बच्चे की फीस जमा करनी है तो किसी के घर में शादी है लेकिन बैंक पर प्रतिबंध लगने से लोग समझ नहीं पा रहे हैं कि अब पैसे लाएं तो लाएं कहां से.