हरियाणा के अंबाला में कौन जीतेगा ? क्या हैं चुनावी मुद्दे ? जानिए राजनीतिक समीकरण
ABP News Bureau | 06 May 2019 07:22 PM (IST)

अंबाला कैंट देश के बड़े सैन्य ठिकानों में से एक है. साथ ही अंबाला को वैज्ञानिक उपकरण बनाने वाले शहर के तौर पर भी जाना जाता है. हरियाणा के पांच शहरों से होते हुए एबीपी न्यूज की चुनावी टीम आज उसी अंबाला में पहुंची है. यहा के राजनीतिक समीकरण को समझें उससे पहले लोकसभा सीट की कुछ और पहचान समझ लीजिए.