साक्षी और अजितेश को मिला कोर्ट का सहारा, लेकिन एक व्हाट्सएप चैट से आया नया मोड़
shubhamsc | 15 Jul 2019 10:15 PM (IST)

साक्षी और अजितेश को मिला हाई कोर्ट का सहारा...कोर्ट ने बालिगों की शादी को सही मानते हुए दोनों की सुरक्षा के निर्देश दिए. अजितेश का आरोप - हाई कोर्ट में सुनवाई से पहले कोर्ट परिसर में उनके साथ हुई मारपीट...वकील ने आरोप से इंकार किया. साक्षी अजितेश की लव स्टोरी का राजनीतिक कनेक्शन सामने आया...फरीदपुर बीजेपी विधायक श्याम बिहारी की व्हाट्स अप चैट से खुलासा. व्हाट्स अप चैट के मुताबिक श्याम बिहारी ने साक्षी के पिता राजेश मिश्रा को फंसाने की साजिश रची. विधायक श्याम बिहारी ने व्हाट्स अप चैट को फर्जी बताया...कहा इस पूरी घटना से उनका कोई लेना देना नहीं.