लोकसभा चुनाव 2019: ममता बनर्जी के पश्चिम बंगाल में लगातार पांचवें चरण की वोटिंग में हुई हिंसा
ABP News Bureau | 06 May 2019 01:03 PM (IST)

पश्चिम बंगाल के बैरकपुर में वोटिंग के बीजेपी-टीएमसी कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए. बीजेपी के उम्मीदवार अर्जुन सिंह पर भी हमला हुआ. वहीं हुगली लोकसभा सीट के बूथ संख्या 188/91 पर ईवीएम काम नहीं कर रहा है. हावड़ा में भी ईवीएम में खराबी की शिकायत मिली है. आज बाणगांव, बैरकपुर, हावड़ा, उलूबेरिया, श्रीरामपुर, हुगली, आरामबाग़ में वोट डाले जा रहे हैं.