चुनावी नतीजों के बाद पश्चिम बंगाल के हावड़ा में हंगामा, BJP-TMC समर्थकों में हुई झड़प
ABP News Bureau | 24 May 2019 10:57 AM (IST)

पश्चिम बंगाल के हावड़ा में चुनाव नतीजों के बाद बीजेपी और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई. हावड़ा के शालीमार इलाके में कल रात ये झड़प हुई. दोनों दलों के कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे पर पत्थर फेंके. इस बवाल में तीन पुलिसवाले और बीजेपी टीएमसी के कई कार्यकर्ता जख्मी हो गए.