पश्चिम बंगाल में वोटिंग के दौरान हिंसा पर BJP ने ममता बनर्जी पर बोला हमला, कहा- लोकतंत्र खतरे में है
ABP News Bureau | 06 May 2019 01:28 PM (IST)

पश्चिम बंगाल में आज सात सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं. बैरकपुर में वोटिंग के बीजेपी-टीएमसी कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए. बीजेपी के उम्मीदवार अर्जुन सिंह पर भी हमला हुआ. बैरकपुर से बीजेपी उम्मीदवार अर्जुन सिंह ने हंगामा के बाद कहा कि मेरे ऊपर बाहर से आए टीएमसी के गुंडों ने हमला किया. वे लोग हमारे मतदाताओं को डरा रहे थे. मुझे चोट लगी है.