India Vs Pakistan: कौन जीतेगा महामुकाबला, क्या कहते हैं आंकड़े, कैसा रहेगा मौसम ? जानिए सब कुछ
ABP News Bureau | 16 Jun 2019 10:43 AM (IST)

भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमें 16 जून को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्राफोर्ड मैदान पर आईसीसी विश्व कप मुकाबले में आमने-सामने होंगी. विश्व कप में दोनों टीमों के बीच यह अब तक का सातवां मैच होगा और हर बार भारत ने बाजी मारी है.ऐसे में सवाल यह उठता है कि क्या पाकिस्तान मैनचेस्टर में इतिहास बदलते हुए भारत के खिलाफ क्रिकेट के महाकुम्भ में पहली जीत दर्ज कर पाएगा या फिर विराट कोहली की टीम आईसीसी इवेंट्स में अपने पहले के रिकार्ड को कायम रख सकेगी?