Bihar Floods: गंदे पानी से पटना पर मंडरा रहा है ये खतरा
shubhamsc | 06 Oct 2019 11:11 AM (IST)
पटना में सितंबर महीने के आखिरी दिनों में तीन दिन तक बारिश हुई थी. 9 दिन हो गए गए लेकिन पटना की हालत नरक बनी हुई है. बारिश का पानी ऐसे कुंडली मारे बैठा है कि निकलने का नाम नहीं ले रहा है. जब गर्दन तक पानी आ गया तब जाकर प्रशासन और सरकार की नींद खुली लेकिन अब पानी ने भी जिद पकड़ ली है. निकलने का नाम नहीं ले रहा है. लाखों लोग गंदे और काले पानी के बीच रहने को मजबूर हैं. ये उस शहर का है जिसके नगर निगम का बजट 4 हजार करोड़ से ज्यादा है.