CM बनने के बाद पहले इंटरव्यू में बोले योगी, ‘हिंदू राष्ट्र का रास्ता सही, किसानों का बकाया 15 दिन में मिलेगा’
ABP News Bureau | 06 Apr 2017 08:12 AM (IST)

यूपी का मुख्यमंत्री बनने के बाद पहले टीवी इंटरव्यू में योगी आदित्यनाथ खुलकर बोले हैं. योगी ने डीडी न्यूज को दिए इंटरव्यू में साफ कहा कि उन्हें विरोध करने वालों की परवाह नहीं है. उनका काम बोलेगा. योगी ने किसानों की कर्जमाफी के साथ ही एलान किया है कि चीनी मिलों को भी 15 दिन के अंदर इस साल के गन्ने का भुगतान करना होगा. योगी ने कहा हिंदू राष्ट्र से लोगों का जीवन सुधरता है तो इस रास्ते पर चलने से किसी को एतराज नहीं होना चाहिए.