RSS विचारक का दावा, अगले 5 साल में 2000 रुपये का नोट हो जाएगा बंद
ABP News Bureau | 13 Dec 2016 12:51 PM (IST)
नोटबंदी के दौर में बैंक-एटीएम की लाइनों में परेशान हो रहे लोगों को परेशान करने वाली एक और खबर आयी है. कहा जा रहा है कि एटीएम और बैंकों से जो 2000 के नोट आपको मिल रहे हैं वो अगले 5 साल में बंद हो जाएंगे. खुद आरएसएस से जुडे आर्थिक विचारक एस गुरुमूर्ति ने ये कहकर चर्चाएं गर्म कर दी हैं.