नतीजों से पहले NDA ने किया शक्ति प्रदर्शन, 40 दलों का मिला साथ, पीएम मोदी हुए भावुक । देखिए पूरी खबर
ABP News Bureau | 22 May 2019 10:25 AM (IST)

लोकसभा चुनाव के नतीजों से पहले NDA की एकजुटता दिखाने के लिए बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कल दिल्ली में डिनर पार्टी का आयोजन किया .अमित शाह की ओर से आयोजित डिनर पार्टी में 37 घटक दलों के नेता शामिल हुए. जिसमें प्रस्ताव पास करके पीएम मोदी के नेतृत्व पर भरोसा जताया गया. साथ ही उनके नेतृत्व की तारीफ भी की गई. बैठक के बाद राजनाथ सिंह ने बताया कि तीन सहयोगी दल इस बैठक में नहीं पहुंच सके लेकिन उन्होंने लिखित में एनडीए को अपना समर्थन दिया है.