यूपी चुनाव: मायावती का अमित शाह से सवाल, 'क्या BJP शासित राज्यों में क़त्ल खाने बंद हो गए?'
ABP News Bureau | 25 Feb 2017 02:54 PM (IST)

बीएसपी सुप्रीमो मायावती पांचवें चरण के प्रचार के आखिरी दिन देवरिया में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए बीजेपी पर जमकर निशाना साधा और दावा किया कि बसपा ही बीजेपी को हरा सकती है.
मायावती ने बीजेपी को भारतीय जुमला पार्टी बताते हुए पीएम मोदी पर खोखली और हवा हवाई बातें करने का आरोप लगया. मायावती ने श्मशान, कब्रिस्तान और गधे पर हो रही सियासत को घिनौनी राजनीति बताया