प. बंगाल में पीएम मोदी ने दिया नया नारा- कमल छाप, बूथ बूथ से- TMC साफ़ । देखिए Full Spech
ABP News Bureau | 16 May 2019 09:00 PM (IST)

कोलकाता में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के रोड शो में हिंसा के बाद से चुनावी माहौल बदल गया है. बंगाल में 19 मई को आखिरी चरण में नौ लोकसभा सीटों के लिए वोटिंग होगी. इससे पहले बीजेपी और राज्य की सत्ताधारी पार्टी टीएमसी आमने सामने आ गई हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पश्चिम बंगाल के माथुरपुर में रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा. प्रधानमंत्री ने जनता से कहा कि आपको एक ही बात याद रखनी है, चुपचाप- कमल छाप बूथ बूथ से- TMC साफ़. इसके साथ ही पीएम ने कहा कि दीदी बंगाल की जनता ने आपको इतना स्नेह दिया था और आज वही आपको हटाना चाहती है.