बंगाल: ममता पर फिर पीएम मोदी का हमला,कहा- जितना मोदी-मोदी होता है उनकी नींद उड़ जाती है
ABP News Bureau | 07 Apr 2019 12:24 PM (IST)

पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में एक चुनावी रैली में प्रधानमंत्री मोदी ने सूबे की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा. पीएम ने ममता बनर्जी को स्पीड ब्रेकर दीदी बताते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने केंद्र की योजनाओं पर हर बार ब्रेक लगाने की कोशिश की है. इस दौरान पीएम ने कहा कि ममता बनर्जी की बौखलाहट बता रही है कि वह आजकल डरी हुई हैं और इसलिए चैन से सो नहीं पा रही हैं.