दिल्ली और उत्तर प्रदेश के रेगिस्तान बन जाने की आशंका का वायरल सच
ABP News Bureau | 14 Jun 2018 09:21 PM (IST)
अगर आप दिल्ली या उत्तर प्रदेश में रहते हैं तो आज की तारीख में आपकी जिंदगी की सबसे बड़ी खबर या यूं कह लीजिए कि चिंता हवा में मौजूद धूल है. वो धूल जो रोज 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवा के साथ आपकी सांसों में घुल रही है. लेकिन आज वायरल सच में हम देश को बताएंगे कि जून महीने में धूल का जो कहर आप पहली बार देख रहे हैं क्या वो हमेशा के लिए आपकी जिंदगी में शामिल होने वाला है.. आज हम आपको बताएंगे कि दिल्ली और उत्तर प्रदेश के रेगिस्तान बन जाने की आशंका का वायरल सच क्या है?