केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले बोले- मायावती पीएम मोदी की पत्नी की चिंता न करें बल्कि खुद शादी कर लें
ABP News Bureau | 16 May 2019 08:33 PM (IST)

वाराणसी में एनडीए के सहयोगी एवम भारत सरकार के मंत्री रामदास आठवले ने पीएम मोदी की पत्नी को लेकर दिए मायावती के बयान पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि मायावती को पीएम मोदी की पत्नी की चिंता नही करना चाहिए बल्कि उन्हें खुद शादी कर लेना चाहिए. आठवले ने महागठबंधन और अखिलेश को भी निशाने पर लिया.