वाराणसी में मोदी के खिलाफ प्रियंका गांधी के चुनाव नहीं लड़ने की हार्दिक ने बताई वजह, आज करेंगे रोड शो
ABP News Bureau | 15 May 2019 05:57 PM (IST)

वाराणसी में पीएम मोदी के खिलाफ कांग्रेस के लिए प्रचार करने पहुंचे हार्दिक पटेल. उन्होंने कहा कि मैं मोदी को हराने नहीं आया ये जनता तय करेगी.पाँच साल की नाकामी को जनता को बताएँगे.बीजेपी और काग्रेस के बीच लड़ाई है.काशी में मोदी के खिलाफ प्रियंका के चुनाव लड़ने पर टक्कर के सवाल पर हार्दिक बोले- प्रियंका जी पूरे देश मे प्रचार कर रही है अगर प्रियंका जी यहाँ से लड़ती तो मोदी को बनारस मे ही रहना पड़ता वो देश मे प्रचार नहीं कर पाते.