यूपी: महोबा में रोड शो करके कांग्रेस उम्मीदवार के लिए प्रियंका गांधी ने मांगा वोट
ABP News Bureau | 24 Apr 2019 07:27 PM (IST)

प्रियंका गांधी आज यूपी के बुंदेलखंड इलाके में प्रचार कर रही हैं. महोबा में प्रियंका ने रोड शो करके कांग्रेस उम्मीदवार के लिए वोट मांगा है. हमीरपुर लोकसभा में पड़ता है महोबा. यहां से प्रीतम सिंह कांग्रेस उम्मीदवार हैं. 29 अप्रैल को हमीरपुर में वोटिंग है.