यूपी चुनाव: अखिलेश सरकार पर पीएम मोदी का हमला, 'कितने ही गठबंधन कर लो, पाप धुलने वाले नहीं हैं'
ABP News Bureau | 13 Feb 2017 02:27 PM (IST)

यूपी में पहले चरण का मतदान खत्म होने के बाद अब सूबे की जंग जीतने के लिए बड़े-बड़े दावों का दौर शुरू हो गया है. पीएम मोदी ने बीजेपी की जीत का दावा करते हुए सत्ताधारी समाजवादी पार्टी पर तिखा हमला किया. मोदी ने लखीमपुर खीरी में कहा कि मतदान के बाद ये तय हो गया कि कितने ही गठबंधन कर लो, पाप धुलने वाले नहीं हैं.