बड़ा खुलासा: बिहार के मुजफ्फरपुर में होने वाली रहस्यमय मौतों के पीछे लीची, रिसर्च में हुआ खुलासा
ABP News Bureau | 03 Feb 2017 09:54 AM (IST)
क्या लीची खाने से किसी की जान जा सकती है, मेडिकल साइंस की पत्रिका 'द लैंसेट में छपी एक रिपोर्ट को माने तो जा सकती है, नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल और यूएस सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल की एक साझा रिपोर्ट इस मैग्ज़ीन में छपी है, जिसमें कहा गया है कि बिहार के मुजफ्फरपुर में सैकड़ों बच्चों की जान लेने वाली रहस्यमय बीमारी लीची खाने की वजह से होती है.