जम्मू कश्मीर के मौजूदा हालात को बता रहे हैं ड्रोन कैमरे से लिए गए ये वीडियो
shubhamsc | 11 Aug 2019 05:48 PM (IST)

कल ईद है, घाटी के बाज़ारों में चहल-पहल दिख रही है, लोग खरीदारी कर रहे हैं, दुकानों पर भीड़ नज़र आ रही है, तस्वीरें बता रही हैं कि जन्नत में अमन है, तीन तस्वीरें आपके सामने हैं, एक तस्वीर में ड्रोन कैमरे से टॉप एंगल विजुअल दिख रहे हैं, जिसमें कश्मीर के अलग-अलग हिस्सों को दिखाया गया है, ये कल की तस्वीरें हैं, वहीं दूसरी तस्वीर आज की है, जहां सड़कों पर लोग आते जाते दिख रहे हैं, हालात एकदम सामन्य नज़र आ रहे हैं, तीसरी तस्वीर श्रीनगर में स्वतंत्रता दिवस के दिन होने वाली परेड के रिहर्सल की है, साफ नजर आ रहा है कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद जिस तरह की व्यवस्था सरकार ने की वो काम कर रही है, कर्फ्यू में ढील दी गयी है, लोग आ जा रहे हैं, ईद के जश्न की तैयारियां चल रही हैं.