पंजाब: रोड शो कर रहे सनी देओल को महिला ने गले लगाकर कर लिया 'किस', देखिए
ABP News Bureau | 10 May 2019 09:49 AM (IST)

बॉलीवुड में सनी देओल का जलवा आज भी बरकरार है. वो जहां भी रोड शो करने जाते हैं उनके प्रशंसक उन्हें हर जगह घेर लेते हैं लेकिन पंजाब के बटाला में जो कुछ हुआ उसको देख कर आप कह उठेंगे. ऐसा भी होता है. दरअसल जिस वक्त सनी देओल रोड शो कर रहे थे, सलवार कमीज पहने एक महिला उनकी कार के बोनट पर चढ़कर उनके पास पहुंच गई और देखते ही देखते उन्हें गले लगाकर उन्हें चूम लिया. अचानक हुई इस घटना से सनी देओल हैरान रह गए.