'चौकीदार चोर' का जवाब 'भ्रष्टाचारी नंबर 1' ? नई दिल्ली के करोलबाग से सीधा सवाल
ABP News Bureau | 06 May 2019 06:42 PM (IST)

क्या चौकीदार चोर का जवाब भ्रष्टाचारी नंबर 1 है ?प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तर प्रदेश की चुनावी रैली में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को भ्रष्टाचारी नंबर 1 बताया तो कांग्रेस भड़क गई. जवाब देने ख़ुद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी आईं. प्रियंका ने तो पीएम के बयान को बेलगाम सनक तक बता दिया. अब यूपी कांग्रेस ने चुनाव आयोग से भी पीएम की शिकायत करते हुए उनके प्रचार पर रोक की मांग की है. दूसरी तरफ़ बीजेपी का कहना है कि जब राहुल गांधी को अपने पिता के बारे में सुनना इतना बुरा लगा तो पीएम को चौकीदार चोर क्यों कहते हैं.